हरभजन-साइमंड्स का एक ऐसा विवाद जब बीसीसीआई ने दौरा रद्द करने की बात कह डाली थी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए ठीक नहीं गुजर रहा है। इस साल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रॉड मार्श और शेन वार्न का भी निधन हुआ था। शेन वॉर्न की थाईलैंड में फार्म हाउस पर हार्टअटैक से मौत हो गई थी। अभी उन दोनों खिलाड़ियों के सदमे से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उबर ही रहा था कि शनिवार की रात ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी 46 वर्षीय एंड्रयू साइमंड्स की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हुई। क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि शहर से करीब 50 किलोमीटर वेस्ट में हर्वे रेंज में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। इस कार में एंड्रयू साइमंड्स सवार थे। हादसा एलिस रिवर ब्रिज के पास हुआ था। कार में साइमंड्स अकेले थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। साइमंड्स की मौत की खबर सुनते ही क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपना दुःख जताया है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख साझा किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है।
— Adam Gilchrist (@gilly381) May 14, 2022
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि ‘यह क्रिकेट के लिए एक और दुखभरा दिन है।’ पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ‘फील्ड पर और उससे परे हमारा खूबसूरत रिश्ता था।
Devastated to hear about Andrew Symonds passing away in a car crash in Australia. We shared a great relationship on & off the field. Thoughts & prayers with the family. #AndrewSymonds pic.twitter.com/QMZMCwLdZs
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) May 14, 2022
भारतीय एंड्रयू साइमंड्स के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अचंभित हूं। बहुत जल्दी चले गए। परिवार और दोस्तों के लिए संवेदनाएं हैं। ‘
Andrew Symond’s demise is shocking news for all of us to absorb. Not only was he a brilliant all-rounder, but also a live-wire on the field. I have fond memories of the time we spent together in Mumbai Indians.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 15, 2022
May his soul rest in peace, condolences to his family & friends. pic.twitter.com/QnUTEZBbsD
ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बेहतरीन आल राउंडर रहे साइमंड्स ने अपने करियर में 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने टेस्ट में 1462, वनडे में 5088 और टी20 में 337 रन बनाए हैं। वे साइमंड्स ने IPL में भी डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए 39 मैच खेले, जिसमें 974 रन बनाए हैं।
साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं, लेकिन उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है. उनके करियर में ऐसे कई विवाद हैं, जो दुनियाभर में जाने जाते हैं। पब में झगड़ा करना हो या किसी से उलझना हो, साइमंड्स के नाम ऐसे कई विवादों से जुड़े रहे हैं। हरभजन सिंह के साथ साइमंड्स का 2008 में सिडनी टेस्ट के दौरान ‘मंकीगेट’ विवाद हुआ था। जिसमें हरभजन सिंह ने साइमंड्स को मंकी(बंदर) कहा था।
Shocked to hear about the sudden demise of Andrew Symonds. Gone too soon. Heartfelt condolences to the family and friends. Prayers for the departed soul 🙏#RIPSymonds
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 15, 2022
हालांकि इस मामले में टर्बनेटर को क्लीन चिट मिल गई है। लेकिन उनके ऊपर तीन टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। बीसीसीआई द्वारा दौरा रद्द करने तक कि बात कह दी गई थी जिसके बाद यह मामला सिडनी कोर्ट तक पहुँच गई। फैसला सुनाया गया कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे साबित हो सके कि भज्जी ने रंगभेदी टिप्पणी की थी। हरभजन से तीन टेस्ट मैच का प्रतिबंध हटा दिया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












