DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Focus on Vaccine, PM Modi to attend first Quad Virtual Summit

Focus on Vaccine, PM to attend first Quad Virtual Summit

आज क्वाड सम्मेलन में भाग लेंगें पीएम मोदी, कोविड-19 के वैक्सीन की आपूर्ति पर होगी प्रमुख चर्चा

Focus on Vaccine, PM to attend first Quad Virtual Summit
Focus on Vaccine, PM to attend first Quad Virtual Summit

आज भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ‘क्वाड’ के पहले डिजिटल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में वे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे और महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए कोविड-19 के टीके की आपूर्ति को लेकर पहल पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भागीदारी करेंगे।
डिजिटल तरीके से आयोजित इस शिखर सम्मेलन में क्वाड के देश वैश्विक टीका आपूर्ति को तेज करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में किफायती और सुरक्षित टीके की आपूर्ति के लिए ठोस तालमेल पर विचार करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक इस सम्मेलन में अमेरिका द्वारा विकसित, भारत में निर्मित, जापान द्वारा वित्तपोषित और ऑस्ट्रेलिया की मदद से कोविड-19 से बचाव के लिए तैयार टीके को लेकर पहल पर प्रमुखता से चर्चा होगी।
साथ हीं चारों देश के नेता साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोग को लेकर विचार साझा करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News