DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

FIR registered against actress Rhea Chakraborty under various sections, including abetment of suicide, on the complaint of Sushant Singh Rajput’s father.

रिया च्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह के पिता ने दर्ज कराई

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को शक है कि रिया चक्रवर्ती और उसने परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है, उसके पैसे हड़प लिए है । पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर राजीव नगर के थाना प्रभारी को इस केस का आईओ बनाया गया है। यह टीम मुंबई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी के अलावा अन्य जरूरी कागजात हासिल करेगी। इस टीम में दो इंस्पेक्टर और दो सब इंसेक्टर शामिल हैं।

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । इस से पहले राजपूत लंबे समय से रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। वहीं रिया ने अपने बयान में ये भी कहा था कि वो और सुशांत इस साल के अंत तक शादी करने वाले थे। रिया ने अपने बयान में मुंबई पुलिस को यह बताया था कि पूरे लॉकडाउन भर वो सुशांत के साथ ही थीं लेकिन किसी बात पर झगड़े के बाद रिया अपने घर चली गई थीं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News