मंगल, अप्रैल 14, 2026

जानें मानें फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का 90 की उम्र में निधन, 18 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, समेत कई अवॉर्ड्स से हो चुके हैं सम्मानित

filmmaker Shyam Benegal passes away

भारत के जाने-माने फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की आज शाम लगभग 7 बजे मुम्बई सेंट्रेल स्थित वोकार्ट अस्पताल में निधन हो गई। श्याम बेनेगल लम्बे अर्से से बीमार चल रहे थे। 90 साल के श्याम बेनेगल आज भी अलग अलग परियोजनाओं पर काम कर रहे थे।

बता दें कि श्याम बेनेगल क्रॊनिक किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और वो इस बीमारी के अंतिम चरण में पहुंच गये थे। श्याम बेनेगल ने हाल ही में 14 दिसंबर को अपना 90 वां जन्मदिन मनाया था।

फिल्मी सफर

श्याम बेनेगल की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकार दिए है। जिनमें नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी सबसे प्रमुख और मशहूर रहे हैं।

सबसे ज्यादा National award जितने के हैं रिकॉर्ड

आपको बता दें कि श्याम बेनेगल के नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। उन्हें 8 फिल्मों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित हो चुके

श्याम बेनेगल ने अब तक 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 एड फिल्म्स बनाई हैं। जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगोटन हीरो, मंडी, आरोहन, वेलकम टु सज्जनपुर जैसी दर्जनों बेहतरीन फिल्में उन्हीं ने बनाई हैं। इसके अलावा इन्होंने जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के अलावा उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक ‘यात्रा’, ‘कथा सागर’ और ‘भारत एक खोज’ का भी निर्देशन किया है।

फिल्म जगत को दिए योगदान के लिए उन्हें 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा इन्हें 8 नेशनल अवॉर्ड  मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है। बेनेगल को 2005 में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News