आज विदेश मंत्री एस. जय शंकर होंगें एससीओ की बैठक में शामिल..

विदेश मंत्री एस. जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की आज होने वाली बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे ,जहां कई देशों के विदेश मंत्री शामिल रहेंगे।
इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में अन्तर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ आपसी सहयोग पर भी बातचीत की जाएगी।
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान को 2017 में इस संगठन का सदस्य बनाया गया था। इस से पहले एससीओ के संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं जिसमें भारत और पाकिस्तान मिलाकर 8 देश अब सदस्य हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












