DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

External Affairs Minister S Jaishankar to attend SCO foreign ministers meeting in Russia

External Affairs Minister S Jaishankar

संघाई सहयोग संगठन की विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने मॉस्को विदेश मंत्री जयशंकर

External Affairs Minister S Jaishankar
External Affairs Minister S Jaishankar to attend SCO foreign ministers meeting in Russia

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर जारी तनाव के बीच आज विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचेंगे। विदेश मंत्री मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में 10 सितंबर को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाकात करेंगे। 

यहां इस बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर चीनी विदेश मंत्री से 3488 किमी लंबी एलएसी पर न्यूनतम संख्या में सैनिकों को रखने और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों को लागू करने की बात भी करेंगे। साथ ही एलएसी सीमा पर पहले के समान्य स्थिति बहाल करे और पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे से भी पीछे हटने की बात भी की जाएगी।
विदेश मंत्रियों की इस बहुप्रतीक्षित बैठक में 1993 के बाद से द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि दोनों नेता इस द्विपक्षीय बातचीत के दौरान लद्दाख में जारी तनाव को लेकर कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। 

बता दें कि इससे पहले एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में चीनी रक्षामंत्री वेई फेंगहे ने आग्रह करके रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News