रवि, अप्रैल 12, 2026

जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, 4 जवान घायल,1 शहीद, एक आतंकी भी ढेर

Encounter started in the forest areas along the LoC in the Macchil sector of Kupwara. More details awaited.

जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर है कि इलाके में कई आतंकवादी छिपे हुए हैं। सैनिकों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। वहीं रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं और एक जवान शहीद हो गया है। फिल्हाल सेना की तलाशी अभियान जारी है।

बता दें कि भारतीय सेना ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर स्थित कामकारी में फॉर्वर्ड पोस्ट पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई। सेना के मुताबिक, इस गोलीबारी में एक पाकिस्तानी मारा गया है, जबकि घायल जवानों को मौके से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा में आतंकियों के छिपे होने की पहले ही जानकारी मिली थी। यहां पिछले कई दिनों से सेना एंटी टेरर ऑपरेशन चला रही है। कहा जा रहा है कि यह पाकिस्तान की तरफ से किया गया एक BAT अटैक है। मसलन, BAT का मतलब होता है बॉर्डर एक्शन टीम, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कमांडो और आतंकी शामिल होते हैं। ये लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ करते हैं।

Encounter started in the forest areas along the LoC in the Macchil sector of Kupwara. More details awaited.
Encounter started in the forest areas along the LoC in the Macchil sector of Kupwara. More details awaited.

यह मुठभेड़ बेहद खतरनाक है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए है और घटना एक बार फिर से आतंकवाद के खतरे को उजागर करती है। पिछले एक महीने से जम्मू कश्मीर में लगातार कई आतंकी हमले हुए हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News