DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Emraan Hashmi Unveils His first Look From ‘Harami’, sets Social media on Fire

सुर्ख़ियों में छाया इमरान हाशमी की फिल्म हरामी का फर्स्ट लुक

हमेशा लवर ब्वॉय और रोमेंटिक हीरो की इमेज में नजर आने वाले बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ( bollywood actor Emraan Hashmi) इस बार एक अलग ही रूप में दर्शकों को नजर आने वाले हैं। जल्द ही इस साल इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘हरामी ‘(Harami) आने वाली है जिसके फर्स्ट लुक को लेकर इमरान काफी चर्चा में हैं। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘हरामी फर्स्ट लुक’ (Harami first look)

Harami First look – Emraan Hasmi

यह फिल्म निर्देशक श्याम मदीराजू (Shyam madiraju) के निर्देशन में बना है और यह एक इंडो – अमेरिकन प्रोडक्शन कि फिल्म है।
इस फिल्म के पोस्टर में इमरान हाशमी इतने बदले हुए नज़र आ रहे हैं कि शायद आप एक झलक मेे उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे।
लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी, आखों पर चश्मा और खिड़की बाहर किसी को देखती हुई निगाहें
इस पोस्टर में इमरान जैसे लग रहे हैं वैसा आपने उन्हें पहले शायद कभी नहीं देखा होगा।

खाश बातें:
इस फिल्म की एक और खाश बात है कि यह फिल्म 25वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BusanFilmFestival)में मुख्य प्रतियोगिता के लिए चुना गया है और इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 25 अक्टूबर 2020 को दक्षिण कोरिया में होगा। यह फिल्म एकलौती भारतीय फिल्म होगी जो बुसान अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News