सोम, अप्रैल 6, 2026

एलन मस्क ने भारत में ‘ट्विटर ब्लू’ लॉन्च किया, भारतीय यूजर्स भी ले सकेंगे सर्विस का लाभ, कंपनी ने हर महीने निर्धारित की कीमत

Elon Musk launched ‘Twitter Blue’ in India, Indian users will also be able to take advantage of the service
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

माइक्रो ब्लगिंग साइट टि्वटर के सीईओ एलन मस्क ने भारत में टि्वटर ब्लू को लॉन्च कर दिया है। एंड्रॉइड और आईओएस (iOS) दोनों पर ब्लू टिक लेने की कीमत प्रति माह तय की गई है। अब भारतीय यूजर्स हर महीने 900 रुपये देकर ये सुविधा पा सकते हैं। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि जो भी यूजर अपने वेरिफाइड फोन नंबर से ब्लू सब्सक्रिप्शन लेगा, उसके अकाउंट में अपने आप ब्लू टिक दिखाई देने लगेगा। यानी आपको अब ये टिक पाने के लिए कई तरह के झमेले करने की जरूरत नहीं होगी।ट्विटर ब्लू मेंबरशिप के लिए हर महीने यूजर्स को 650 रुपये देने होंगे। सालाना सब्सक्रिप्शन की बात करें तो ये 6,800 रुपये में मिलेगा यानी हर महीने करीब 567 रुपये आपको ब्लू टिक के लिए अदा करने होंगे।

Elon Musk launched ‘Twitter Blue’ in India, here is the price/month

भारत के लिए इस प्रकार की पेड सुविधा के साथ अब यह सेवा दुनिया के 15 प्रमुख बाजारों में चालू हो गई है जिनमें यूएस, कनाडा, जापान, यूके और सऊदी अरब शामिल हैं। एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स अब भारत में इसकी मेंबरशिप खरीद सकते हैं। ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन वेब वर्जन में भी मिलता है, हालांकि फिलहाल भारत में ये सुविधा नहीं मिल रही है। कंपनी द्वारा प्रोफाइल रिव्यू करने के बाद यूजर्स को ब्लू टिक मिलेगा। आज यह कीमत भारत के लिए जारी की गई है।

Twitter Blue Features

Twitter Blue के साथ यूजर्स को ट्वीट एडिट करने का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके लिए 30 मिनट की टाइम लिमिट होगी। यानी आप कोई ट्वीट करने के बाद 30 मिनट तक उसे एडिट कर सकते हैं। इससे आप इसमें अपडेट कर सकते हैं, किसी को टैग कर सकते हैं या मीडिया अटैच कर सकते हैं। हालांकि, इसके बाद ट्वीट पर एडिट का लेबल लग जाएगा। आप किसी बुकमार्क को फोल्डर में सेव करके रख सकते हैं। इसके लिए आपको Bookmark Folders का ऑप्शन मिलेगा। इससे आप अनलिमिटेड बुकमार्क या बुकमार्क फोल्डर क्रिएट कर सकते हैं. इससे आपके ट्वीट्स ज्यादा ऑर्गेनाइज होंगे। आप फनी वाले ट्वीट्स को अलग फोल्डर तो पॉलिटिकल वाले को अलग फोल्डर में सेव करके रख सकते हैं। टॉप आर्टिकल्स आपके नेटवर्क में सबसे ज्यादा शेयर किए जाने वाले आर्टिकल्स का शॉर्टकट है। इस फीचर से ऑटोमैटिकली सबसे से ज्यादा शेयर किए जाने वाले आर्टिकल को लिस्ट कर दिया जाता है। यूजर्स को अनडू ट्वीट का ऑप्शन भी ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ दिया जा रहा है। इससे आप किसी ट्वीट को ट्विटर पर विजिबल होने से पहले ही अनडू कर सकते हैं। यूजर्स 4000 वर्ड्स लिमिट तक के ट्वीट कर सकते हैं। इसके अलावा आप 1080p या Full HD क्वालिटी में वीडियो अपलोड कर सकते हैं। कंपनी आपको लंबे वीडियो पोस्ट करने का भी ऑप्शन देगी। यूजर्स प्रोफाइल फोटो के साथ NFT भी सेट कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि आने वाले समय में यूजर्स को हाफ ऐड्स देखने को मिलेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News