सोम, अप्रैल 6, 2026

कल बजेगी चुनावी डुगडुगी: लोकसभा चुनाव की तारीखों को जानने के लिए एक दिन का और करना होगा इंतजार, दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने संभाला पदभार

देश में लोकसभा चुनाव कितने चरण और किस तारीख को होंगे अभी एक दिन का और इंतजार करना होगा। पहले संभावना जताई जा रही थी कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।

अब चुनाव आयोग 16 मार्च, शनिवार को चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी। इससे पहले चुनाव आयोग ने गुरुवार को दो नए पूर्व नौकरशाहों को निर्वाचन आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया। वहीं गुरुवार को नियुक्त किए गए दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया। वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में हाल में एक नया कानून लागू होने के बाद, निर्वाचन आयोग में नियुक्त किए गए पहले सदस्य हैं।

Election Commission of India to announce election dates tomorrow at 3 pm notice

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने ऐसे ऐतिहासिक समय पर उनकी नियुक्ति के महत्व के बारे में बात की जब निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव कराने की तैयारियां कर रहा है। बता दें कि अनूप चंद्र पांडे के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग में ये पद खाली हो गए थे। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू दोनों वर्ष 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर से और सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News