शुक्र, अप्रैल 3, 2026

आम आदमी पार्टी बनी देश की नई राष्ट्रीय पार्टी, टीएमसी, एनसीपी, सीपीआई और राकांपा को झटका

Election Commission of India recognises AAP as ‘National Party’; NCP, CPI & TMC lose status
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में अब और राष्ट्रीय पार्टी की संख्या में बढ़त हो गई है। दिल्ली की सत्ता धारी पार्टी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। वहीं दूसरी ओर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। इस बात की जानकारी आज चुनाव आयोग की ओर से दी गई है।

दरअसल, चुनाव आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। अब समीक्षा पांच के बजाए 10 साल में किए जाने का प्रावधान किया गया है।

जानें कैसे कोई पार्टी बनती है राष्ट्रीय पार्टी?

आपको बता दें कि किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए उस पार्टी के उम्मीदवार देश में कम से कम चार से ज्यादा राज्यों में छह प्रतिशत से अधिक मत हासिल करना होना चाहिए। साथ हीं लोकसभा में उसके प्रतिनिधित्व कम से कम चार सांसदों का होना चाहिए।
वैसे तो आयोग को 2019 में ही टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी को राष्ट्रीय दल की समीक्षा करनी थी, लेकिन तब आगामी राज्यों के चुनावों को देखते हुए आयोग ने समीक्षा नहीं की। दरअसल, चुनाव चिन्ह आदेश 1968 के तहत अपने राष्ट्रीय दल के दर्जे को खोने पर पार्टी देश के सभी राज्यों में एक चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News