रवि, अप्रैल 12, 2026

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की ऐलान, आचार संहिता लागू

Election Commission announced the dates for Maharashtra and Jharkhand assembly elections, code of conduct implemented

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि झारखंड की 81 सीटों पर दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में 2.6 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झारखंड में 29562 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 5042 शहरी और 24520 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होंगे।

उपचुनाव की भी घोषणा:

  • वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान
  • UP उपचुनाव: 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग
  • मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं हुआ
  • केदरानाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव
  • नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग
  • राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा
  • राजस्थान की 7 सीटों पर 13 नवंबर को होगा उपचुनाव
    झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर, रामगढ़ सीटों पर होंगे उपचुनाव
  • 23 नवंबर को ही आएंगे उपचुनाव के भी नतीजे

राजस्थान उपचुनाव से जुड़ी जानकारी:

राजस्थान में 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव
23 नवंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे
25 अक्टूबर तक भरे जाएंगे नामांकन
28 अक्टूबर  को नामांकन की छंटनी होगी
30 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे नामांकन
प्रदेश की 7 सीटों पर होंगे उपचुनाव

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News