सोम, अप्रैल 13, 2026

शिक्षा मंत्रालय का बड़ा बदलाव, विदेश के तर्ज पर अब भारत के भी स्कूलों में होंगे बैगलेस डेज, अब छात्र बिना बैग जायेंगे स्कूल

Education Ministry to implements bagless days in schools in India like foreign as per NEP 2020
Education Ministry to implements bagless days in schools in India like foreign as per NEP 2020
Education Ministry to implements bagless days in schools in India like foreign as per NEP 2020

देश में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विदेशों की तर्ज पर अब भारत में भी छात्र बिना बैग के स्कूल जाएंगे और प्रैक्टिकल शिक्षा पर फोकस करेंगे।

दरअसल में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों में Bagless Days यानी की बिना स्कूल बैग को लेकर नई गाइडलाइंस की समीक्षा की है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने NCERT की यूनिट की ओर से तैयार गाइडलाइंस पर CBSE, NCERT, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसके बाद यह तय किया गया है। इस समीक्षा के बाद अब जल्द ही इन दिशा-निर्देशों को लागू किया जाएगा।

बता दें कि स्कूली शिक्षा के लिए जारी किए गए नैशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) में यह स्पष्ट किया कि क्लासरूम टीचिंग केवल किताबों की दुनिया ही नहीं है बल्कि छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स से भी मिलवाना चाहिए। स्कूलों के वार्षिक कैलेंडर में 10 Bag less Days होंगे यानी 10 दिन छात्र बिना बैग और किताबों के स्कूल जाएंगे।
इन दिनों में छात्रों को फील्ड विजिट करवाई जाएगी। इन दस दिनों में छात्रों को स्थानीय पारिस्थितियों के बारे में जागरूक करवाया जाएगा, उन्हें पानी की शुद्धता की जांच करना सिखाने से लेकर, स्थानीय वनस्पतियों और जीवों को पहचानने और स्थानीय स्मारकों का दौरा करवाया जाएगा।

10 दिन बिना बैग के स्कूल जाना जरूरी:

Education Ministry to implements bagless days in schools in India like foreign as per NEP 2020
Education Ministry to implements bagless days in schools in India like foreign as per NEP 2020

नए शिक्षा नीति में यह कहा गया है कि कक्षा 6-8 के सभी छात्रों के लिए 10 दिन बिना बैग के स्कूल जाना जरूरी होगा। इस दौरान छात्र लोकल स्किल एक्सपर्ट्स के साथ इंटर्नशिप करेंगे और पारंपरिक स्कूल व्यवस्था से बाहर की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। बैगलेस डेज के दौरान कला, क्विज, खेल और कौशल- आधारित शिक्षा जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी।

इस दौरान छात्रों को कक्षा के बाहर की गतिविधियों से समय-समय पर अवगत कराया जाएगा, जिसमें ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा, स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों के साथ बातचीत और स्थानीय कौशल आवश्यकताओं के अनुसार उनके गांव, तहसील, जिले या राज्य के भीतर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा शामिल है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News