सोम, अप्रैल 6, 2026

आप सांसद संजय सिंह के गिरफ्तारी के बाद देश के कई राज्यों में आइटी और ईडी की छापेमारी, कई नेता,मंत्री निशाने पर

ED raids several locations; BJP misusing power says Opposition
ED raids several locations; BJP misusing power says Opposition
ED raids several locations; BJP misusing power says Opposition

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लंबी पुछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं ईडी और इनकम टैक्स ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन यानी आज चार अन्य राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। ईडी ने नगर पालिका भर्ती घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल, चेन्नई, तेलंगाना और कर्नाटक में छापेमारी की है। आइए जानते हैं कहां और किसके यहां पड़े हैं ईडी और इनकम टैक्स के छापे?

AAP Supporters protesting Against Rajya Sabha MP Sanjay Singh Arrest by ED

1- पश्चिम बंगाल में मंत्री के आवास समेत 13 ठिकानों पर छापे

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर की गई है।
बताया जा रहा है कि रथिन के कोलकाता आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। मौजूदा समय में मध्यमग्राम सीट से विधायक रथिन घोष ममता सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं।

2- तमिलनाडु में IT के छापे

तमिलनाडु में DMK सांसद एस जगतरक्षकन के परिसरों पर आयकर विभाग तलाशी ले रहा है। विभाग की ओर से 40 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है। IT की ओर से एकॉर्ड डिस्टिलर्स एंड ब्रूअर्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापेमारी की गई है।

3- तेलंगाना में BRS विधायक गोपीनाथ पर IT के छापे

तेलंगाना में IT ने बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है। आईटी अधिकारियों की कई टीमें कुकटपल्ली में उनके आवास और कार्यालयों समेत हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों में तलाशी ले रही हैं।

4- कर्नाटक में भी छापे

ईडी ने डीसीसी बैंक के चेयरमैन मंजूनाथ गौड़ा के शिवमोगा स्थित आवास पर छापेमारी की है। वह अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शिवमोगा में उनके 3 आवास पर छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर किए गए आत्मघाती विस्फोट में 52 लोगों की मौत,100 से अधिक घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर किए गए आत्मघाती विस्फोट में 52 लोगों की मौत,100 से अधिक घायल

यह भी पढ़ेCauvery Water Dispute: तमिलनाडु को कावेरी का पानी दिए जाने के विरोध में भड़के तमाम संगठनों ने कर्नाटक को किया बंद, 140 वर्षों से चला रहा दोनों राज्यों के बीच विवाद

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News