
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर छापा मारा है।
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी पोर्नोग्राफी नेटवर्क मामले में सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं कई अन्य लोगों के घरों की भी तलाशी ले रही है। यह जांच मोबाइल ऐप के जरिये पोर्न कॉन्टेंट बनाने और सर्कुलेशन से जुड़ी है। ईडी की जांच मुंबई पुलिस के 2021 वाले केस पर आधारित है।
कुंद्रा पहले भी रह चुके हैं हिरासत में
बता दें कि लगभग 3 साल पहले क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में गिफ्तार किया था। बाद में सिटी कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। राज कुंद्रा अपने आप पर लगे सभी आरोपों को गलत बता चुके हैं।
राज तक कैसे पहुंची थी ईडी?
दरअसल, फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने मड आईलैंड स्थित एक बंगले पर रेड मारी थी। रेड में पता चला था कि उस बंगले में एडल्ट फिल्में शूट होती थीं। जब पुलिस ने उस बंगले की जांच की तब पता चला कि इन फिल्मों की मेकिंग के पीछे राज कुंद्रा का हाथ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












