DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने घाटी पहुंचे राजीव कुमार ने दिया अपडेट


अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो केंद्रीय निर्वाचन आयोग 15 अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। घाटी में चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरणों में है । गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने जम्मू-कश्मीर पहुंचे। आयोग ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस प्रमुखों के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा राज्य पुलिस नोडल अधिकारी के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुनाव कराने के संबंध में फीडबैक लिया। टीम ने सभी 20 जिलों के डीसी, 23 पुलिस प्रमुखों, सीईओ और पुलिस नोडल अफसर से चर्चा की । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हम जल्द चुनाव कराएंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आंतरिक और बाहरी ताकतों को चुनाव को पटरी से उतारने नहीं देंगे। इससे पहले गुरुवार को चुनाव आयोग के साथ रीजनल और नेशनल पार्टियों की मीटिंग हुई, जिसमें कुल 9 पार्टियां शामिल हुई। इन पार्टियों ने चुनाव आयोग से जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। फिर 2018 में भाजपा-पीडीपी सरकार गिर गई और इसके बाद से ही राज्य में राज्यपाल शासन है। दिसंबर, 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में 30 सितंबर 2024 तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार जम्मू कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में 74 सीटें जनरल और 7 एससी और पहली बार 9 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने भी तत्काल विधानसभा चुनाव की वकालत की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आरएस पठानिया ने कहा, हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं। पार्टी चाहती है कि चुनाव सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा के भीतर हों। कांग्रेस नेता जीएन मोंगा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र फलना-फूलना चाहिए। लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोग पिछले कई सालों से चुनाव के बिना हैं। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के साथ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य पर भी चर्चा की। इसलिए, हमने अपील की कि हर पार्टी को एक ही तराजू में तोला जाना चाहिए। वहीं पीडीपी नेता खुर्शीद आलम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार होना चाहिए

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News