शनि, अप्रैल 4, 2026

डीयू समेत 90 विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, फर्जी सूचनाओं से रहें सतर्क

Delhi University Admission process 2021 for PG course will start from 26th July 2021 & for UG course on 2nd August 2021
DU Admission 2022 :  Admission process starts, stay away from fake news, details inside
DU Admission 2022 : Admission process starts, stay away from fake news, details inside
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी,जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया , सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला समेत 90 विश्वविद्यालयों में सीयूईटी यूजी के मेरिट स्कोर के आधार पर स्नातक दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों से आग्रह है कि वे सीयूईटी यूजी में दाखिले को लेकर विश्वविद्यालयों की वेबसाइट सर्च और नोटिस अपडेट लेते रहें। इसलिए छात्र दाखिला प्रक्रिया में पंजीकरण से लेकर तय समय पर सीट पक्की कर लें।

डीयू का अलर्ट, प्रवेश दिलाने के फर्जी संदेशों से सावधान रहें छात्र:

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (सीएसएएएस) पर पंजीकरण की रेस जारी है। आगामी सोमवार से दाखिले का दूसरा चरण (कॉलेज व कोर्स का चयन) शुरू हो जाएगा। प्रक्रिया शुरू होते ही डीयू में दाखिला कराने का दावा करने वाले जालसाज सक्रिय हो गए हैं।

डीयू के संज्ञान मेंं आया है कि दाखिले के इच्छुक छात्रों व उनके अभिभावकों को फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे में डीयू ने छात्रोंं को फर्जी ईमेल और सूचनाओं से सावधान रहने को कहा है। डीयू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शनिवार को एक संदेश जारी किया है। इसमें फर्जी संदेश भेजने वालों से सावधान रहने की सलाह दी है। दाखिले से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना को प्राप्त करने के लिए डीयू की आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें। वहीं डीयू की वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News