कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन करेंगे आज बैठक…
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में रोजाना लगभग 3500 के करीब कोरोना के मरीज मिल रहे हैं और अब इसका आंकड़ा 78,000 के करीब पहुंच चुका है।
मौजूदा स्थिति को देखते हुए आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन निर्माण भवन में कोरोना वायरस पर मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक बुलाई है। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल,डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












