
जहानाबाद: खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर जिला) विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 एथलेटिक्स बालक अंडर-17 का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना जिला में दिनांक 22.09.2024 से 25.09.2024 तक होना निर्धारित है । साथ ही राज्य स्तरीय (अंतर जिला) कराटे( बालक) अंडर-17, विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 ,खेल भवन-सह-व्यायामशाला, बांका जिला में ,दिनांक 23.09.2024 से 25.09.2024 तक आयोजित की जा रही है। उक्त दोनो खेल प्रतियोगिताओं में,जहानाबाद जिला से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 में चयनित खिलाड़ियों को ,भाग लेने हेतु जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा आज दिनांक 21.09.2024 को रवाना किया गया।एथलेटिक्स (बालक) अंडर-17 की टीम को पटना एवं कराटे (बालक) अंडर-17 टीम को बांका के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना दी गई, साथ ही इस बात का भी निर्देश दिया गया कि स्वच्छ प्रतिस्पर्धा करेंगे और जिले का नाम रौशन करेंगे। प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गयी एवं जीतने के लिए हौसलाफजाई किया गया। जहानाबाद जिला में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में चयनित एथलेटिक्स (बालक) अंडर-17 में कुल 11 खिलाड़ियों की सहभागिता राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में होने जा रही है। खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार हैः-नितिश कुमार, अमित कुमार, शैलेश कुमार, विजय कुमार, प्रशांत कुमार, सूरज कुमार, अतुल राज, पंकज कुमार, मनीष कुमार, चंदन कुमार, अमन कुमार हैं। कराटे (बालक) अंडर-17 में कुल 02 खिलाड़ी ,राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करने जा रहे हैं, जो कि,कुणाल सिंह आर्या एवम् आशीष कुमार हैं। एथलेटिक्स (बालक) अंडर-17 में टीम प्रभारी के रूप में श्री यमुनिन्द्र कुमार, शा0 अनुदेशक, म0वि0, इस्माईलपुर, जहानाबाद एवं कराटे (बालक) अंडर-17 में टीम प्रभारी के रूप में वेद प्रकाश रंजन, राज्य कोच, कराटे, जहानाबाद को खिलाड़ियों को ले जाने एवं लाने हेतु प्राधिकृत किया गया है। उक्त अवसर पर , उज्जवल कुमार, (शा0शिक्षक), देवनारायण शर्मा (शा0शिक्षक), अरूण कुमार, (शा0शिक्षक), अनुशक्ति सिंह, (कराटे संघ के सचिव, जहानाबाद) कार्यालय कर्मी एवं अन्य मौजूद थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












