छत्तीसगढ़ के मशहूर कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, ‘दिल से बुरा लगता है’ से बनाई थी पहचान, सीएम बघेल ने जताया दुख

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कलाकार और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय देवराज पटेल की सोमवार को एक सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई है। उनके फैंस को इस हादसे से झटका लगा है। देवराज अपने कॉमेडी वीडियो से खूब पॉपुलर हुए थे। देवराज अपने टैग लाइन ‘दिल से बुरा लगता है’ लोगों को खूब पसंद आती रही है। बता दें कि देवरज पटेल महासमुंद जिले के निवासी थे। लेकिन रायपुर जिले में वीडियो के सिलसिले में रहते थे। इसी बीच सोमवार को भी एक वीडियो बनाने के लिए जा रहे थे ।
उसी दौरान रायपुर के लभांडी इलाके में एक ट्रक ने पीछे से देवराज की बाइक में टक्कर मार दी, बाइक से छिटककर देवराज सड़क पर गिरे। सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा, “दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ओम् शांति।
“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2023
इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है.
ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: pic.twitter.com/6kRMQ94o4v
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवराज का खुद के साथ शूट किया लास्ट वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुख सहने की शक्ति दे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












