रवि, अप्रैल 12, 2026

धनबाद: एनडीए प्रत्याशी विकास महतो के पक्ष में वोट के लिए गोलबंद हो रहे हैं टुंडी के मतदाता: गिरधारी महतो

Dhanbad: Voters of Tundi are gathering to vote in favor of NDA candidate Vikas Mahato: Girdhari Mahato.

धनबाद : आजसू पार्टी का राजगंज में बैठक आयोजित की गई। जिसमें टुंडी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी विकास महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजसू नेता गिरिधारी महतो ने कहा कि पहली बार टुंडी से माटी पुत्र को एनडीए का प्रत्याशी बनाया गया है इसलिए सभी आजसू कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हुए घर घर जाकर विकास महतो के पक्ष में मतदान करने का प्रचार प्रसार करें।विकास महतो ने कहा कि टुंडी विधानसभा के हर गाँव मे भरपूर मात्रा में जनसमर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है जिससे यह स्पष्ट है कि टुंडी विधानसभा राज्य में सबसे ज्यादा मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाएगी।टुंडी प्रभारी रमेश कुमार राही ने कहा कि एनडीए जो कहती है उसे पूरा करती है लेकिन झामुमो की कहनी ओर कथनी में बहुत फर्क है जिसे जनता जान चुकी है इसलिए इसबार झामुमो को उखाड़ फेंकने का मन जनता बना चुकी है।मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह,करण महतो,गिरिजाशंकर उपाध्याय, गौतम साव,सूरज सोनी,टिंकू शर्मा,सन्तोष चौरसिया,रेखा देवी, कोलेशर महतो आदि मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News