
धनबाद: मैथन के एल एंट टी के पाइप फटने से तेतुलमारी सुभाष चौक के सभी दुकानो में घुसा पानी,लोगों की माने तो लाखों गैलन पानी से क्षेत्र हुआ जलमग्न,सनद रहे कि तेतुलमारी स्टेशन चौक के समीप मैथन जलापूर्ति के 36 इंच का पाइप लाइन फटने से सुभाष चौक व तेतुलमारी स्टेशन चौक के सभी दुकानों में पानी घुसने से तालाब का नजारा बन गया,लोग अपनी अपनी दुकान बंद करके बाहर निकल गए। पूर्व पंचायत समिति सदस्य नीतीश कुमार ने कहा कि मैथन जलापूर्ति की 36 इंच की पाइप फटने से करीब 10 लाख गैलन पानी बर्बाद हो चुका है,पाइप फटने की सूचना बिभाग को देने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक पाइप मर्रामती या पानी बंद नही किया गया। तेतुलमारी के सुभाष चौक क्षेत्र के बाढ़ की स्थिति बन गया है,मेडिकल सहित अन्य दुकान भी लोग बंद कर दुकान से बाहर निकल गये।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












