उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, कुछ दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अब सताएगी सर्दी
उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, कुछ दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नए साल शुरू होने से पहले सर्दी प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। रविवार के बाद सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर कोहरा छाया रहा हूं। इसके साथ तापमान भी गिर गया है। वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में यहां तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। उत्तर भारत में हर दिन सर्दी बढ़ती ही जा रही है। कल क्रिसमस के दिन ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आज राजस्थान के चुरू में पारा 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज राजस्थान के कई इलाकों में गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पांच दिन इस सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पहले ही यहां यलो अलर्ट जारी किया था। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी टेंपरेचर का टॉर्चर जारी है और मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है और शनिवार को कई जगहों पर मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी ओर अमेरिका में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से करीब 20 करोड़ लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












