रवि, अप्रैल 12, 2026

Delhi: Security beefed up in delhi

दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई…

राजधानी में आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद अब पूरी दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आरोपी अबू यूसुफ के साथियों के दिल्ली में छिपे होने की आशंका के तहत सुरक्षा बलों के अलावा दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं।
दिल्ली के बाजारों, भीड़ वाले स्थान, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व दिल्ली के सभी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी के तहत शुक्रवार को पुलिस ने जगह-जगह चैकिंग अभियान चलाया था।
राजधानी मेे स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही खुफिया एजेंसियों ने बताया था कि आतंकी राजधानी में हमला करने की फिराक में लगे है। यूसुफ के पकड़े जाने के बावजूद दिल्ली में हमले का खतरा बना हुआ है,इस लिए सभी थानों से अपने-अपने इलाके में चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है।यूसुफ से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं उसका कोई साथी तो राजधानी में नहीं छिपा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News