दिल्ली पर्यावरण मंत्री का एलान- राजधानी के 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी घर से करें काम, निजी दफ्तरों को भी यही सलाह

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली की सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद अब राजधानी में 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। वहीं अब निजी दफ्तरों में भी 50 प्रतिशत घर से काम किया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की जानकारी दी है। प्रदूषण को लेकर बुलाई हाई लेवल मीटिंग के बाद पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगाई है। सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी अनुमति मिलेगी।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि फिलहाल डीजल वाहनों पर भी रोक लगाई गई है। दिल्ली में 500 प्राइवेट पर्यावरण बसें चलेंगी। वहीं केवल बीएस-6 गाड़ियों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा सिली सरकार ने वायु प्रदूषण को लेकर छह सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया है। वहीं अब राज्य में मार्केट खुलने के समय पर भी विचार किया जा रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












