मंगल, अप्रैल 14, 2026

Delhi on High Alert : दिल्ली में हाई अलर्ट, अतंकियों के राजधानी में घुसने की संभावना

latest news, breaking news, latest updates, live news

देश की राजधानी दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा के चार से पांच आतंकी घुस आने की सूचना सामने आई है। इस सूचना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
आतंकियों के दिल्ली में घुसने के इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और दिल्ली से सटे सभी बॉर्डरों को सील कर दिया गया है।
इसके अलावा दिल्ली के सभी बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली के सभी जिला डीसीपी, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, स्पेशल ब्रांच और अन्य यूनिट को अलर्ट पर रखा गया है और सभी जगह इसे देखते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है।दिल्ली के गेस्ट हाउस, होटलों व सरायों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है खाश कर जम्मू कश्मीर नंबर के वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News