
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में आज फेरबदल किया है। आम आदमी पार्टी सरकार ने आतिशी को सर्विस और विजिलेंस विभाग भी दिए हैं। बता दें कि अभी तक दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ये दोनों विभाग संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजा है। यह कदम दिल्ली सेवा विधेयक को संसदीय मंजूरी मिलने के एक दिन बाद आया है।
24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में यह फेरबदल किया है। बता दें कि आतिशी को तेजतर्रार मंत्री के रूप में जाना जाता है। आतिशी दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं। वह अब 14 विभाग संभालेंगी। कुछ महीने पहले ही दिल्ली सरकार के मंत्रीमंडल में फेरबदल किया गया था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया था। तब आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर व भाषा और टूरिज्म की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें कि संसद ने सोमवार को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक को मतविभाजन के बाद मंजूरी दे दी। यह विधेयक दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश का स्थान लेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












