मंगल, अप्रैल 14, 2026

Delhi Lockdown 4 – Key Points Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal speech – दिल्ली सरकार ने जारी कि लॉक डाउन 4.0 के निर्देश..

दिल्ली सरकार ने जारी कि लॉक डाउन 4.0 के निर्देश..

लॉक डाउन के चौथे चरण के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन 4.0 कैसा होगा यह दिल्ली कि जनता को बताया।


सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉक डाउन 4.0 करो लेकर कुछ अहम फैसले भी लिए हैं और दिल्ली वाशियों को छूट भी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के साथ रहने की आदत डालनी होगी। हमें अर्थव्यवस्था को धीर-धीरे खोलना होगा।
दिल्ली में लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। हालांकि इसमें कई छूट दी जाएंगी।

दिल्ली सरकार ने घोषणा की जारी की है कि लॉक डाउन के चौथे चरण के दौरान दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी, स्कूल, कॉलेज होटल, सिनेमाघर बंद रहेंगे।

20 यात्रियों के साथ डीटीसी की बसें चलेंगी, बस में यात्रियों के चढ़ने से पहले उनकी स्क्रीनिंग होगी।

65 साल से अधिक बुजुर्ग, 10 साल के बच्चे के बाहर निकलने पर रोक रहेगी।
भीड़भाड़ वाले खेल, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम बंद रहेंगे।
स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगेे लेकिन मैच के दौरान दर्शक उपस्थित नहीं होंगे।
रिक्शा, ई-रिक्शा चलेंगे, केवल एक सवारी बैठेगी।
कैब, ग्रामीण सेवा आदि जैसे सार्वजनिक वाहन भी चलेंगे लेकिन सिर्फ दो सवारियां बैठेंगी।
कार पूलिंग की इजाजत नहीं मिलेगी।
हर बार नई सवारी बैठाने से पहले ड्राइवर को यात्री के बैठने की जगह को सैनिटाइज करना होगा।
ऑड-ईवन के हिसाब से सभी मार्केट खोल जाएंगे।
स्टैंड अलोन दुकानें रोज खुलेंगी लेकिन सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा।
शादी के लिए 50 मेहमानों की अनुमति मिलेगी।
अंतिम संस्कार में 20 लोगों के रहने की अनुमति होगी।
बॉर्डर पर हर तरह के मेडिकल स्टाफ को बिना रोक-टोक के आने-जाने दिया जाएगा।
मास्क पहनकर निकलना अनिवार्य है।
हर जगह सामाजिक दूरी का पालन करें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News