
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर कल से एक नैरेटिव सेट की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में शराब घोटाला जैसी कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, ऐसा आम आदमी पार्टी का कहना है लेकिन अब इस पूरे मामले में सच्चाई क्या यह अभी तक समझ से परे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने 144 करोड़ रुपये का आरोप लगाया था और साथ ही कहा था कि शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने यह नई नीति लाई थी लेकिन जैसे ही सीबीआई द्वारा जांच की शुरुआत की गई वैसे ही इस नीति को वापस ले ली गई।
.@SanjayAzadSln, असली सच को छुपा रहे हैं। Para 80 के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं आप जिसमें बेल के साथ कहा गया है कि कोर्ट के केस की मेरिट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
— Virendraa Sachdeva (@Virend_Sachdeva) May 8, 2023
Para 37 के बारे में क्यों नहीं बोलते आप जिसमें मनीष सिसोदिया को इस आपराधिक साजिश का architect बताया गया है।… pic.twitter.com/C4W6qwJdq1
भाजपा के इस वर्जन के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपनी बात कही है और कहा है कि शराब घोटाले जैसा आरोप पूरी तरह से फर्जी है और इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। संजय सिंह ने बयान दिया है एक प्रेसवार्ता के द्वारा और कहा है कि भाजपा वाले हवा में ही इस घोटाले और जांच की बात करते थे। ED और सीबीआई ने शुरू में ही कह दिया कि 100 करोड़ का घोटाला है, लेकिन चार्जशीट में 30 करोड़ की बात कही. वो भी यह कि तीस करोड़ राजेश जोशी के ज़रिए गोवा चुनाव में खर्च किए गए। छह महीने से ED सीबीआई पूरा विभाग गोवा में लगा रहा और फिर कोर्ट में कहा गया कि गोवा चुनाव में सिर्फ 19 लाख कैश में AAP ने खर्च किया है।
मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 23 मई तक के लिए बढ़ाया गया.@msisodia #ManishSisodia #Delhi #delhiliquorpolicyscam pic.twitter.com/SkvEidcfzZ
— DW Samachar (@dwsamachar) May 8, 2023
कोर्ट ने दो लोगों, गौतम मल्होत्रा और राजेश जोशी को जमानत दे दी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि इसका कोई सबूत नहीं है, लेकिन ज़बरदस्ती प्रमाण बनाया जा रहा है। चंदन रेड्डी, समीर महेंद्रू, अरुण पिल्लई सबने कहा कि ज़बरदस्ती बयान लिया गया। कोर्ट का छह मई का जो आदेश है, उसके आधार पर कोर्ट संज्ञान लेगा। भाजपा की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है। कांग्रेस द्वारा AAP और सीएम केजरीवाल पर उठाए जाने वाले सवालों और इस आरोप पर कि कर्नाटक में AAP कांग्रेस को नुक़सान पहुंचा रही है, संजय सिह का कहना है कि कर्नाटक में हम अपना चुनाव लड़ रहे हैं, पार्टी संगठन और केंद्रीय नेतृत्व ने मिलकर यह फ़ैसला किया था। यह तो कांग्रेस वालों से पूछिए, वे तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से ही सहमत नहीं हैं। माकन जी से पूछिए क्या रिश्ता है उनका भाजपा से, वे क्यों अदाणी और जेपीसी पर नहीं बोलते, प्रधानमंत्री के घर और प्लेन पर क्यों नहीं बोलते हैं।
इस पूरे मामले में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने एक वीडियो के माध्यम से ट्वीट कर आरोप लगाते हुए कहा कि असली सच को छुपा रहे हैं। पारा 80 के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं आप जिसमें बेल के साथ कहा गया है कि कोर्ट के केस की मेरिट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। पारा 37 के बारे में क्यों नहीं बोलते आप जिसमें मनीष सिसोदिया को इस आपराधिक साजिश का आर्किटेक्ट बताया गया है। पारा 63 के बारे में क्यों नहीं बोलते जिसमें मनीष सिसोदिया की बेल क्यों रिजेक्ट की गई है! अगर शराब नीति ठीक थी तो जब CBI जांच शुरू हुई तो इसको वापस क्यों लिया? शराब माफिया के 144 करोड़ रूपये क्यों माफ किये, थोक शराब व्यापारियों की कमीशन 2 प्रतिशत से बढ़कार 12 प्रतिशत क्यों की? संजय जी, वो दिन दूर नहीं जब इस घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल भी अपनी ठीक जगह पर पहुंचेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












