शुक्र, अप्रैल 3, 2026

दिल्ली में कॉलेज के बाहर छात्रा की रॉड मारकर हत्या, घटना को अंजाम देकर हत्यारा फरार, मचा हड़कंप

Delhi: Kamla Nehru college student hit on head with rod for refusing marriage, dies
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर एक महिला और एक लड़की की हत्या कर दी गई। ‌ पहली घटना गुरुवार को दिल्ली के डाबरी में एक युवक ने 42 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि बाद में इस युवक ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

Delhi: Kamla Nehru college student hit on head with rod for refusing marriage, dies

अभी दिल्ली पुलिस इस घटना की जांच में ही जुटी हुई थी कि शुक्रवार दोपहर एक बार फिर दिल्ली के कॉलेज के बाहर एक लड़की पर रॉड से हमला कर कर उसकी हत्या कर दी गई। ‌यह हमला मालवीय नगर स्थित अरबिंदो कॉलेज के बाहर हुआ। लड़की की बॉडी और लोहे की रॉड मौके से बरामद हुई है।

Delhi: Kamla Nehru college student hit on head with rod for refusing marriage, dies

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News