शनि, अप्रैल 4, 2026

Delhi: IGL hikes CNG price by ₹3/kg

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी गैस की बढ़ाई क़ीमत

Delhi: IGL hikes CNG price by ₹3/kg
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आम आदमी के सर पर एक बार फिर से महंगाई के बोझ पड़ने वाली है।दरअसल में प्राकृतिक गैस की क़ीमतों में बड़ी वृद्धि की गई है। राजधानी दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी गैस की किमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
आपको बता दें कि इस साल सात मार्च के बाद सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला या 14वीं बार है। आख़िरी बार इसकी कीमत 21 मई को दो रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ाई गई थी और इस अवधि में सीएनजी 22.60 रुपये महंगा हो गया है।

बता दें कि इस बात की जानकारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है। इंद्रप्रस्थ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 75.61 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 78.61 रुपये प्रति किलो हो गई है।

वहीं अब पाइप के जरिए रसोई घरों में पहुंचने वाले पीएनजी गैस की कीमत अब दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) हो गई है जो कि पहले ये 50.59 रुपये प्रति एससीएम थी।

पीएनजी की कीमतों में पिछले साल अगस्त के बाद से ये दसवीं वृद्धि है। इस दौरान पीएनजी 29.93 रुपये प्रति एससीएम या लगभग 91 फीसदी महंगा हो गया है. स्थानीय करों के मुताबिक़ आईजीएल के दायरे में आने वाले शहरों में ये क़ीमत अलग-अलग हो सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News