बुध, फ़रवरी 4, 2026

The Capital Illuminates: दिवाली जैसी जगमग होगी आज दिल्ली,लाल किला से राष्ट्रपति भवन तक कई इमारतों पर जलेंगे लाखों दीपक

Delhi Glows Tonight: A Dazzling Light Show at Iconic Monuments

दिल्ली में आज लाल क़िला, राष्ट्रपति भवन और प्रमुख इमारतें दीयों व लाइट्स से रोशन होंगी। यूनेस्को प्रस्ताव के अवसर पर आयोजित यह ‘विशेष दीपावली’ राजधानी को दिवाली जैसी जगमगाहट से भर देगी।

Delhi Glows Tonight: A Dazzling Light Show at Iconic Monuments

राजधानी दिल्ली आज एक बार फिर दीपावली की जग मग रौशनी में नहाई नजर आने वाली है। आज यानी की 10 दिसंबर की शाम लाल किला, राष्ट्रपति भवन सहित कई प्रमुख सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों को दीयों, एलईडी लाइट्स और विशेष सजावट से रोशन किया जाएगा। यानी आज दीवाली भले ही नहीं हैं। लेकिन आप यदि दिल्ली में रह रहे है तो आपको दीवाली जैसा नजारा नजर आ आयेगा।

केंद्र सरकार निर्देश पर हो रहा है विशेष आयोजन

केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने इस विशेष आयोजन को लेकर दिल्ली सरकार को आधिकारिक निर्देश भेजे हैं। दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक, राजधानी के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों और सरकारी भवनों को दीपों और सजावटी लाइट्स से सजाया जाएगा, ताकि भारतीय सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया जा सके।

आज क्यों मनाई जा रही है ‘विशेष दीपावली’?

यह आयोजन भारत की उस पहल से जुड़ा है, जिसमें भारत ने दिवाली को यूनेस्को (UNESCO) की Intangible Cultural Heritage सूची में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। मार्च 2024 में यह प्रस्ताव औपचारिक रूप से यूनेस्को के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

लाल क़िला परिसर में होगा मुख्य कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन लाल किला परिसर में होगाm इसके साथ ही आसपास का चांदनी चौक इलाका भी रंगोली, रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजेगा।।संस्कृति मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि देशभर के सभी विश्व धरोहर स्थल को भी इसी शाम विशेष रूप से दीपों से रोशन किया जाएम

देश में चल रही है यूनेस्को की बैठक

बता दें कि वर्तमान में 8 से 13 दिसंबर तक यूनेस्को की Intergovernmental Committee की बैठक लाल किला परिसर में चल रही है, जिसके दौरान इस प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। इसी अवसर को खास बनाने के लिए राजधानी में विशेष दीपावली का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

दिल्ली दीपावली रोशनी, लाल किला लाइटिंग, UNESCO Diwali Proposal, Delhi Special Celebration, Cultural Heritage India

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading