शुक्र, अप्रैल 3, 2026

Delhi Fridge Murder: Delhi Man Kills Girlfriend Using Data Cable

Delhi Fridge Murder: Delhi Man Kills Girlfriend Using Data Cable

दिल्ली में फिर दरिंदे प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंट कर हत्या के बाद लाश फ्रीज में छुपा दी, अरेस्ट के बाद हत्यारोपी ने पुलिस को बताया- घटना को कैसे अंजाम दिया

Delhi Fridge Murder: Delhi Man Kills Girlfriend Using Data Cable
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रेमी ने प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर दिया। कुछ महीनों पहले दिल्ली में श्रद्धा मर्डर कांड को पूरा देश भुला भी नहीं पाया था। प्रेमी आफताब ने श्रद्धा के कई टुकड़े करके लाश फ्रीज में महीनों तक छुपाई रखी। अब दिल्ली में एक और दरिंदे ने अपनी प्रेमिका का गला घोंट कर लाश को फ्रीज में छुपा दिया था। मंगलवार यानी वैलेंटाइन डे के दिन हत्यारोपी युवक पकड़ा गया है। प्रेमी साहिल गहलोत और प्रेमिका निक्की यादव के बीच कार में 9 फरवरी को झगड़ा हो गया था। बात इतनी बिगड़ गई की गुस्साए साहिल ने कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी पर मोबाइल चार्जर की केबल (तार) से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद 35 किमी दूर मित्रांव गांव पहुंचा। साहिल ने यहां अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया।

साहिल निक्की की लाश को ठिकाने लगा पाता इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने 10 फरवरी को ही यहां से लाश बरामद कर ली। क्राइम ब्रांच ने साहिल को मंगलवार 14 फरवरी को अरेस्ट किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, निक्की का शव पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया है। इस निर्मम हत्या कांड के बाद एक बार फिर पूरा देश सहम गया है। श्रद्धा मर्डर कांड के बाद देश में जैसे एक चलन चल गया है कि युवतियों की बेरहमी से हत्या करना और शव फ्रिज में रख देना। देश में यह निर्मम अपराध भयावह संदेश भी दे रहा है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी आलोचना शुरू हो गई है। दिल्ली समेत पूरा देश एक बार फिर इस हत्याकांड को लेकर गुस्से में है।

Delhi Fridge Murder: Delhi Man Kills Girlfriend Using Data Cable

आइए जानते हैं पूरा घटनाक्रम। बता दें कि दिल्ली के नजदीक नजफगढ़ के मित्रांव गांव के रहने वाले साहिल की 2018 में हरियाणा के झज्जर से रहने वाली निक्की यादव से दोस्ती हुई थी। दोनों उत्तम नगर में कोचिंग करते थे। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। निक्की यहां मेडिकल की तैयारी कर रही थी। उसने उत्तम नगर के एक अन्य कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। दोनों एक ही बस से कोचिंग आते-जाते थे। यहीं से इनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। फरवरी 2018 में साहिल ने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में दाखिला लिया। बाद में निक्की भी एक कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स करने लगी। ग्रेटर नोएडा में दोनों किराए के एक घर में रहने लगे। पढ़ाई के दौरान दोनों मनाली, ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून गए। कोरोना संकट की शुरुआत होने पर दोनों अपने घर लौट आए लेकिन कोविड संकट जब खत्म हुआ तो दोनों द्वारका में किराए के एक मकान में रहने लगे। निक्की के साथ लिव इन में रहते हुए भी साहिल ने अपने इस रिश्ते की जानकारी अपने परिवार को नहीं दी थी। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन दिक्कत पिछले साल से शुरू हुई, जब साहिल के परिजन उस पर शादी का दबाव डालने लगे। साहिल परिजनों की मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हो गया। इंगेजमेंट की तारीख 9 और शादी की तारीख 10 फरवरी तय की गई। 9 फरवरी को साहिल की इंगेजमेंट हुई। जैसे ही यह बात निक्की को पता चली, वह बिखर गई। उसने इस बात को लेकर निक्की और साहिल को लेकर झगड़ा हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक साहिल ने निक्की को फोन कर कहा कि आओ घूमने चलते हैं। 9 फरवरी की रात साहिल निक्की के फ्लैट पर पहुंचा। यहां से उसने निक्की को अपनी कार में बैठाया। इसके बाद दोनों की कार में फिर से कहासुनी हुई। निक्की लगातार साहिल से दूसरी लड़की से शादी न करने की बात कह रही थी। वह साहिल को उसके साथ गोवा जाने के लिए भी मना रही थी। लेकिन साहिल ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ और साहिल ने कार के अंदर ही निक्की की हत्या करने का मन बना लिया। साहिल गहलोत ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास निक्की की हत्या कर दी। साहिल ने मोबाइल डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद वह निक्की के शव को बगल वाली सीट पर रखकर 40 किलोमीटर तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा। इसके बाद वह शव को लेकर मित्राऊ गांव में अपने ढाबे पर पहुंचा। ढाबा काफी दिनों से बंद था। उसने इसी ढाबे में फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया। निक्की की हत्या के बाद साहिल ने दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। उसे लगता था कि उसका राज नहीं खुलेगा। साहिल ने चार दिन तक निक्की के शव को फ्रिज में छिपाए रखा। उधर, जब तीन-चार दिन तक निक्की के परिजनों की उससे बात नहीं हुई, तो उन्होंने क्राइम ब्रांच में मौजूद अपने एक जानने वाले पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी। जब निक्की का फोन सर्विलांस पर लगाया गया, तो ढाबे का लोकेशन मिला, इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया। हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की की हत्या कर शव को ढाबे के फ्रिज में रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने साहिल के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News