सोम, अप्रैल 13, 2026

हिमाचल के हमीरपुर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

अगर पांच साल भाजपा या कांग्रेस की सरकार रही तो आपके बच्चों का भविष्य हो जाएगा बर्बाद- केजरीवाल

Delhi CM expresses concern over government-school going students in Himachal Pradesh
Delhi CM expresses concern over government-school going students in Himachal Pradesh
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली और पंजाब के बाद आप ने अपना पूरा ध्यान हिमाचल प्रदेश पर लगा दिया है। इसी कड़ी में आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हमीरपुर पहुंचे।
केजरीवाल ने प्रदेश में नई शिक्षा क्रांति के लिए शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों के साथ आम आदमी पार्टी का विजन शेयर किया। शिक्षा संवाद के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में अशिक्षा को गरीबी का कारण बताते हुए इसे दूर करने का तरीका भी बताया। केजरीवाल एंड कम्पनी चुनावी राज्यों में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य पर पुरजोर जोर देती है क्योंकि यही उसकी यूएसपी है।

हमीरपुर में केजरीवाल ने कहा, अगर कोई मुझसे पूछता है कि 7 साल में आपने सबसे अच्छा क्या काम किया तो मैं कहता हूं मैंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी। आज यह मौका मैं हिमाचल से मांगने आया हूं। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें यहां के 8.5 लाख बच्चों की भी जिंदगी बनानी है। अपने भाषण में केजरीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी को आगाह करते हुए वहां उपस्थित अभिभावकों से कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने 30 और बीजेपी ने 20 साल राज किया। अगर इन्हें 5 साल और देंगे तो आपके बच्चों के 5 साल और खराब होंगे। अगर आपका बच्चा अभी आठवीं में पढ़ रहा है तो पांच साल बाद 12वीं पास कर जाएगा, उनका भविष्य तो गया।

केजरीवाल लगातार अपनी मॉडल को चुनावी राज्यों में झोंकने में लगे हुए हैं और वे अभी तक इसमें खासे कामयाब भी हुए हैं। हालांकि उन्हें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में सफलता नहीं मिली। पंजाब में जीत के बाद केजरीवाल अब हिमाचल और अन्य राज्यो में होने वाले उपचुनाव पर जोर दे रहे हैं। लेकिन भाजपा लगातार उनपर हमलावर है। दिल्ली में पानी को मुद्दा बनाकर भाजपा केजरीवाल को घेरने की प्रयास कर रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राजेन्द्र नगर की जनता को पानी की समस्या से खुश करने के लिए केजरीवाल ने तीन विधानसभा क्षेत्रों सहित मिलिट्री जोन के पानी सप्लाई को भी काटकर राजेंद्र नगर में देने का किया है।

लेकिन इन सब से परे केजरीवाल लगातार अपनी पैठ ज़माने की कोशिश में लगे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने हमीरपुर में कहा कि हिमाचल में 14 लाख बच्चे स्कूल जाते हैं। इनमें से 8.5 लाख सरकारी स्कूलों में, जबकि 5.5 लाख निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। स्कूलों की हालत बहुत खराब है। 2000 स्कूलों में सिर्फ एक टीचर है। एक टीचर 8 कक्षाओं के बच्चों को नहीं पढ़ा सकता। इन बच्चों का क्या दोष है? केजरीवाल पर भी भाजपा दिल्ली में इस तरह के आरोप लगा चुकी है। 700 स्कूलों में प्रिंसिपल का ना होना, अधिकांश स्कूलों में 12वीं में साइंस की पढ़ाई ना होना इत्यादि। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस शिक्षा को राजनीति में घसीटकर कौन सी पार्टी हिमाचल में सत्ता बनाती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News