शनि, अप्रैल 4, 2026

Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Ayodhya today For “Ram Lalla Darshan”

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पहुंचेंगे अयोध्या, राम लला के दर्शन के साथ उत्तर प्रदेश में आप की जड़ों को मजबूत करने की करेंगे कोशिश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या पहुँचने वाले हैं। जहाँ दिन में वे लखनऊ में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और शाम को वे अयोध्या जाएंगे और सरयू नदी के घाट पर होने वाली आरती में शामिल होंगे। अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद केजरीवाल मंगलवार को हनुमानगढ़ी जाएंगे और उसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश आने वाले हैं जहां वे उत्तराखंड व गोवा की तरह यहाँ भी चुनावी वायदे कर सकते हैं। संभव है कि अयोध्या की धरती से वह रामराज्य की अपनी संकल्पना पर चर्चा करें। कई मौकों पर खुद को हनुमान जी का भक्त बताते हुए केजरीवाल ने रामराज्य की संकल्पना पर अपनी सरकार को चलाने की बात कही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के रूट मैप में भी अयोध्या को शामिल किया है। हालांकि, कोरोना की वजह से अभी योजना स्थगित है।

अरविंद केजरीवाल के दौरे के अलावा आम आदमी पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी जड़ें मजबूत करने में लगा हुआ है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह लगातार उत्तर प्रदेश में जोर आजमाइश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यूपी के कई दौरे किए हैं। वहीं, दिल्ली के विधायक भी यूपी की गलियों में चक्कर काट रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का अहम माना जा रहा है। 

वही केजरीवाल के इस दौरे से कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तराखंड और गोवा की तरह वे अयोध्या से भी बिजली, पानी, शिक्षा आदि से जुड़े वायदे कर सकते हैं। वहीं, अयोध्या से वह रामराज्य की आप की संकल्पना पर भी चर्चा हो सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News