राजधानी में तंबाकू ,गुटखा की बिक्री पर रोक की अवधि 1 साल और बढ़ाई गई…
दिल्ली सरकार ने गुटखा और पान मसाले के निर्माण, बिक्री और वितरण पर लगे प्रतिबंध को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से इन उत्पादों पर प्रतिबंध के संबंध में कहा गया है कि गुटका, पान मसाला, सुगंधित तंबाकू समेत इसी तरह के जितने भी तंबाकू उत्पाद हैं, जो आम लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे भावी पीढिय़ों की जैविक संरचना पर भी फर्क पड़ रहा है। यहीं नहीं, इसमें नुकसानदेह रसायन भी मिला होता है। फिर, केंद्र सरकार ने पहले ही तंबाकू व निकोटिन वाले उत्पादों को एंटी केकिंग एजेंट के तौर पर प्रतिबंधित किया हुआ है।
इन हालातों में उपराज्यपाल के आदेश पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त के नाम से पाबंदी लगाने की अधिसूचना जारी की गई है।
इसमें खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 3 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक साल के लिए तंबाकू के निर्माण, भंडारण, वितरण को प्रतिबंधित किया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












