शुक्र, अप्रैल 3, 2026

दिल्ली के द्वारका में पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को ASI ने कार से मारी टक्कर, तीन लोग घायल

Delhi ASI rammed into six vehicles in Dwarka Mor area
Delhi ASI rammed into six vehicles in Dwarka Mor area
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है।
मंगलवार देर रात एक बार फिर से दिल्ली में तेज रफ्तार का नया मामला सामने आया है जहां एक कार ने पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एएसआई समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ द्वारका मोड़ इलाके में लाल बत्ती पर पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना बीती रात 12:30 बजे की है, जब द्वारका मोड़ इलाके में एक स्विफ्ट कार चला रहे दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने रेड लाइट पर खड़ी छह गाड़ियों को टक्कर मार दी, इसमें एक पुलिस की पीसीआर वैन भी शामिल थी। हादसे में तीन लोग घायल हुए। इस हादसे में खुद ASI भी घायल हैं।
फिल्हाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आउटर डिस्ट्रिक्ट में तैनात है। जिसका ब्लड सैंपल लिया गया है, ताकि शराब पीने की पुष्टि हो सके।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News