दिल्ली अस्पतालों को गेट पर लगाने होंगे कोविड, नॉन-कोविड बेड के की जानकारी :अनिल बैजल
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आज दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दिल्ली के सभी अस्पतालों को परिसर के बाहर एलईडी बोर्ड पर बेड की उपलब्धता (कोविड और गैर-कोविड), कमरों के लिए फीस और भर्ती होने के लिए संबंधित व्यक्ति का विवरण सुनिश्चित करें।
इसके अलावा उपराज्यपाल ने अपने पत्र में स्वास्थ्य विभाग यह सलाह दी एलईडी बोर्ड पर प्रदर्शित जानकारी दिल्ली सरकार के एप पर उपलब्ध सूचना के अनुरूप हो।
उप राज्यपाल ने इस कदम का उद्देश्य कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल बेड के आवंटन में पारदर्शिता बढाना कहा है। बैजल ने एक पत्र में कहा पारदर्शिता बढ़ाने और जनता की सुविधा के लिए दिल्ली के सभी प्रमुख अस्पतालों, क्लीनिक, नर्सिंग होम को निर्देशित किया जाना चाहिए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












