रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17-18 जुलाई को करेंगे लद्दाख का दौरा
चीन के साथ सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 और 18 जुलाई को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। दौरान उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 17 जुलाई को लद्दाख और 18 जुलाई को श्रीनगर जाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एलएसी का दौरा करेंगे साथ ही साथ इसके अलावा वो एलओसी भी जाएंगे। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह 17 जुलाई को लेह पहुंचेंगे, यहां से वो एलओसी जाएंगे। जहां पर वो भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












