
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली के सभी आला अधिकारियों को बैठक है जहा यह निर्णय लिया जाएगा कि दिल्ली में होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोले जाएं या नहीं।
बता दें कि सरकार ने पिछले अनलॉक के चरण में ही देश में सोशल डिस्टेंसिंग और एतिहात के साथ जिम खाना खोलने की अनुमति दे दी थी, ओर सरकार भी दिल्ली में होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोलने के पक्ष में लंबे समय से है। इसे खोलने के सन्दर्भ मेे सीएम केजरीवला ने पिछले महीने घोषणा भी की थी, लेकिन उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार का यह फैसला पलट दिया था।
दिल्ली सरकार और लॉकडाउन की वजह से आर्थिक नुकसान झेलने वाले शहर के तमाम व्यापारिक संगठन और होटल एसोसिएशन ने भी उपराज्यपाल के फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और दिल्ली सरकार ने इसके सन्दर्भ मेे गृह मंत्री अमित शाह को खत लिख कर राज्यपाल के रवैए को लेकर नाराजगी भी जताई थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












