शुक्र, अप्रैल 3, 2026

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय हरीश चंद्र के रूप में हुई है। साथ ही आरोपी की कार भी सीज कर दी गई है। इस घटना को लेकर स्वाति ने कहा कि उनके साथ अंजलि जैसा हादसा होने वाला था। उन्हें बस भगवान ने बचा लिया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि इसके बाद वह उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, गंदे इशारे करने लगा। जब स्वाति उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ीं तो उसने गाड़ी के शीशे बंद कर दिए। इस दौरान स्वाति का हाथ शीशे में फंसा रह गया, लेकिन आरोपी रुका नहीं। वह करीब 15 मीटर तक स्वाति को घसीटता रहा। स्वाति ने कहा कि मेरी टीम के लोग कुछ दूरी पर मेरा इंतजार कर रहे थे। जब उन्होंने मुझे कार से घिसटते हुए देखा तो एक टीम मेंबर जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर आरोपी ने मुझे छोड़ा। अगर वो मुझे नहीं छोड़ता तो मेरे साथ वैसी ही घटना होती जैसी अंजलि के साथ हुई थी। स्वाति ने ट्वीट कर भी मामले की जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात परख रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई, यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News