DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

तय हुई बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि, जानें कब खुलेंगे मंदिर के कपाट

Badrinath-Temple-Temple closes for winter break
Badrinath-Temple-Temple set to open after winter break

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आठ मई को सुबह 6.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
इस बात की घोषणा पुजारियों ने आज की है।
बता दें कि हिंदू देवता विष्णु को समर्पित यह मंदिर प्रत्येक वर्ष सर्दियों में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है और गर्मियों की शुरुआत में इसे दोबारा खोला जाता है।

यह मंदिर पूरी सर्दियों में बर्फ से ढका रहता है। पूर्व टिहरी नरेश मनुजेंद्र शाह के शाही पुजारियों ने बसंत पंचमी के मौके पर मंदिर के कपाट खोलने की तारीख और समय की घोषणा की है। परंपरा के अनुसार, हर वर्ष मंदिर के कपाट खोलने की तिथि पूर्व टिहरी नरेश की कुंडली के आधार पर तय की जाती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News