सोम, अप्रैल 6, 2026

Cyclone Yaas: Red Alert in Jharkhand

Cyclone Yaas: Red Alert in Jharkhand

झारखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Cyclone Yaas: Red Alert in Jharkhand

चक्रवात यास पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बाद झारखंड पहुंच गया है। इसके वजह से झारखंड में कल शाम से बारिश शुरू हो चुकी है और मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए राज्य में 201 राहत शिविर बनाए गए हैं और लगभग 600 लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। वहीं कुमारडुंगी में एनडीआरएफ की एक टीम भी तैनात की गई है। चक्रवात यास कुमारडुंगी, मंझरी, चक्रधरपुर और चाईबासा से हो कर गुजरने वाला है इस लिए इन सभी प्रखंड को रेड अलर्ट पर रखा गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News