ओडिशा और आंध्र प्रदेश में साइक्लोन को लेकर अलर्ट जारी, एनडीआरएफ़ की 18 टीमें की गई तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफ़ान की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने तटवर्ती राज्य ओडिशा के सात ज़िलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार ये चक्रवातीय तूफ़ान ओडिशा के दक्षिणी इलाकों से होकर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।
सरकार ने ओडिशा के सात ज़िलों गजपति, गंजम, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरि, नबरंगपुर और कंधमाल में ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की 42 टीमों, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के 24 स्क्वैड्स के अलावा अग्निशमन विभाग के लोगों को भी बचाव कार्य के लिए भेज दिया है।
एनडीआरएफ़ की ओर से जारी बयान में बताया है कि दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में साइक्लोन एलर्ट को देखते हुए 13 टीमें ओडिशा और 5 टीमों को आंध्र प्रदेश में तैनात किया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












