बुध, फ़रवरी 25, 2026

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी बिके, पंजाब किंग्स ने खरीदा

Curran becomes most expensive IPL player
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में आयोजित इस ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने 167 करोड़ रुपये खर्च किए। सभी 10 टीमें कुल 206.50 करोड़ बजट के साथ नीलामी में उतरी थीं। 87 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली था। नीलामी में कई खिलाड़ी मालामाल हुए। इस दौरान दो रिकॉर्ड भी कायम हुए। पहला रिकॉर्ड इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करेन ने बनाया वहीं दूसरा रिकॉर्ड विंडीज के विकेटकीपर बैटर निकोलस पूरन के नाम रहा। नीलामी 6 घंटे और 10 मिनट तक चली। 24 साल के करेन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। सैम करन पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। मिनी ऑक्शन में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। पहले 30 मिनट में इन ऑलराउंडर्स ने 59 करोड़ रुपए बटोर लिए।

ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए मिले। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा। सैम करेन आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे महंगे प्लेयर का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे। IPL नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे। बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी।

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading