बुध, फ़रवरी 4, 2026

सादगी का संदेश देकर विश्व में छाए फुटबॉलर रोनाल्डो, कोका-कोला का बिगड़ा खेल

Cristiano Ronaldo removes Coca Cola bottles at PC
Cristiano Ronaldo removes Coca Cola bottles at PC
Cristiano Ronaldo removes Coca Cola bottles at PC

दो दिनों से एक ऐसा खिलाड़ी जो अचानक ही दुनिया भर में अपनी सादगी की वजह से और लोकप्रिय हो गया है। वैसे इस खिलाड़ी के खेल के विश्व भर में लाखों प्रशंसक ‘दीवाने’ हैं । फुटबॉल जगत के इस लोकप्रिय प्लेयर की सोशल मीडिया से लेकर तमाम लोग ‘सराहना’ कर रहे हैं। आइए अब बात को आगे बढ़ाते हैं और आपको यूरो कप फुटबॉल मिनी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट लिए चलते हैं। इन दिनों यूरो फुटबॉल टूर्नामेंट में यूरोपियन देश भाग ले रहे हैं। इस खेल के प्रति प्रशंसकों में दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। लेकिन इसी टूर्नामेंट के दौरान ऐसी घटना हुई जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। बात करेंगे पुर्तगाल देश के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की । वैसे भी फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में रोनाल्डो अपने आक्रामक खेल की वजह से ‘सुर्खियों’ में रहते हैं। लेकिन इस बार खेल की वजह से नहीं बल्कि ‘मूल-मंत्र’ दिए जाने पर चर्चा में है। आइए समझते हैं पूरा मामला। रोनाल्डो इन दिनों यूरो कप 2021 में पुर्तगाल को प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पिछले दिनों पुर्तगाल और हंगरी का मुकाबला था। मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए रोनाल्डो आए। उनके सामने कोका-कोला (पेय पदार्थ) की दो बोतलें रखी हुईं थीं। सवाल-जवाब का दौर शुरू होता इससे पहले ही ‘रोनाल्डो ने कोका-कोला की दोनों बोतलों को हटाकर रख दिया। यही नहीं उन्होंने मेज पर रखी पानी की बोतल को उठाकर दिखाया, उनके इस इशारे का मतलब था कि सॉफ्ट ड्रिंक की जगह पानी का इस्तेमाल करो’। खास यह है कि कोका-कोला यूरो कप के प्रायोजकों में भी शामिल है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अच्छे स्वास्थ्य के लिए सादगी का संदेश दुनिया ने ‘पसंद’ किया । ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोक और पानी को लेकर किए गए रोनाल्डो के इशारे मात्र से कोका-कोला कंपनी को 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया’। कोका-कोला का बाजार वैल्यू 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गई, जिसमें उसे चार अरब डॉलर का झटका लगा। बता दें कि कोका-कोला यूरो कप का ऑफिशियल स्पॉन्सर है, ऐसे में बतौर स्पॉन्सर उसकी ड्रिंक आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल की जाती है। इस विवाद के बाद कोका कोला ने बयान दिया कि खिलाड़ियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस या मैच के दौरान हर तरह की ड्रिंक दी जाती है, अब ये उन पर निर्भर करता है कि वो क्या लेना पसंद करते हैं, ये हर किसी की च्वाइस है। ‘भले ही कंपनी ने यह बयान दिया हो लेकिन सच्चाई यह है कि उसे अपने व्यापार और साख को लेकर गहरी चोट लगी है’।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले भी फिटनेस को लेकर ऐसे संदेश देते रहे हैं—

यहां हम आपको बता दें कि मौजूदा समय में रोनाल्डो की गिनती दुनिया में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में होती है। फुटबॉल फैन्स उनकी चाहने वाले हर कहीं हैं, ऐसे में रोनाल्डो द्वारा दिया गया एक हल्का सा संदेश ही कोका कोला के लिए काफी ‘महंगा’ पड़ गया। 36 साल के रोनाल्डो अपनी अनुशासित डाइट के लिए जाने जाते हैं। वह फिट रहने के लिए किसी भी तरह के कोल्ड ड्रिंक और एयरेटेड ड्रिंक से दूर रहते हैं। पुर्तगाली सुपरस्टार ने एक बार बताया था कि पूरे दिन में छह बार हल्का-फुल्का खाते हैं जिसमें फल-सब्जियों के अलावा प्रोटीन युक्त खाना शामिल है जिसमें मछली और बिना तेल के पका चिकन शामिल है। वह हफ्ते में पांच दिन रोजाना तीन से चार घंटे कड़ा अभ्यास करते हैं। इसके अलावा अपने आपको शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए तमाम एक्सरसाइज करते हैं। मानसिक मजबूती के लिए क्रिस्टीयानो रोनाल्डो जोर आठ घंटे की नींद पर रहता है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे ‘फिट’ इंसानों में की जाती है। रोनाल्डो की फिटनेस डाइट के फैन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली समेत दुनिया के कई एथलीट्स हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो हमेशा से ही फिटनेस को लेकर संदेश देते आए हैं । क्रिस्टियानो फुटबॉल ही नहीं सोशल मीडिया पर भी बड़ी हस्तियों में से एक हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 30 करोड़ फॉलोवर्स हैं। जाहिर है ऐसे में उनके किसी भी इशारे या एक्टिवटी का किसी भी उत्पाद की ब्रांड वैल्यू पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। बता दें कि रोनाल्डो का ये पांचवां यूरो कप है और इंटरनेशनल फुटबॉल करियर में उन्होंने अब तक कुल 106 गोल किए हैं। रोनाल्डो ने हंगरी के खिलाफ खेले गए यूरो कप में पुर्तगाल के पहले मुकाबले में मैदान पर कदम रखते हुए ही एक नया इतिहास रच दिया। अपने इस ऐतिहासिक मैच में रोनाल्डो द्वारा किए गए शानदार दो गोलों की मदद से पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से हरा दिया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मूल मंत्र के बाद अब सोशल मीडिया पर हेल्दी फूड को लेकर बहस छिड़ी हुई है। ऐसे पेय पदार्थ जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं उससे बचने के लिए अब लोग स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो के संदेश को बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading