पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस तेजी के साथ लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है । मुंबई में पिछले कुछ दिनों से सेलिब्रिटी ज्यादा पॉजिटिव होने लगे हैं । अब इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और लोकप्रिय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी पॉजिटिव हो गए हैं । जबकि तेंदुलकर इस महामारी को लेकर बहुत ही सचेत रहे हैं । सचिन तेंदुलकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में बाकी सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सचिन फिलहाल होम क्वारंटाइन में हैं और उनकी सेहत ठीक है। उन्होंने बताया कि मैं लगातार अपनी जांच करा रहा था और कोरोना से बचने के लिए सभी जरूरी ऐहतियात बरत रहा था। इसके बाद भी मैं वायरस की चपेट में आ गया। मैं डॉक्टर्स की ओर सुझाए गए प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। आपको बता दें कि पिछले दिनों तेंदुलकर ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया था ।
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 27, 2021https://platform.twitter.com/widgets.js
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












