मंगल, अप्रैल 14, 2026

COVID19: West Bengal Government Announces Partial Lockdown

पश्चिम बंगाल में लगाया गया आंशिक लॉक डाउन, राज्य में सामाजिक सांस्कृतिक जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पर होगी रोक

पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग के बाद अब कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल देखी जा रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,403 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो की अब तक के मामलों से सबसे ऊपर है, देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को राज्य में सभी शॉपिंग मॉल, ब्यूटी पार्लर, रेस्तरां, बार, खेल परिसर, जिम, स्पा और स्वीमिंग पूल को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक, राज्य में फिलहाल हर तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिये लोगों के एकत्र होने पर रोक है।  
लेकिन फिल्हाल बाजारों को एक दिन में कुल पांच घंटे खुला रखने की छूट दी गई है। सुबह के वक्त 7 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार व दुकानें खुली रखी जा सकेंगी।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य में फिलहाल हर तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिये लोगों के एकत्र होने पर रोक है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News