कोरोना संक्रमण के इस दौर में रेलवे लगातार आगे बढ़ कर कोरोना संक्रमितों के इलाज में अपना योगदान दे रही है। भारतीय रेलवे के द्वारा अब तक 5231 नन एसी कोच को आइसोलेशन वार्ड में बदले जा चुके हैं, और इसको सुविधा देश के कई रेलवे स्टेशन पर शुरू की जा चुकी है।
इन आइसोलेशन कोचों में ऑक्सीजन से लेकर हर वह सुविधाएं मौजूद हैं जो कोविड-19 के इलाज के लिए जरूरी हैं।वहीं अब उत्तर प्रदेश कोविड-19 के मरीजों को रेलवे के आइसोलेशन कोच में रखने वाला पहला राज्य बन गया है। रेलवे के नॉन एसी डिब्बों से तैयार आइसोलेशन कोच को मऊ स्टेशन पर तैनात किया गया है, जिसमें अब तक कोविड-19 के 59 संदिग्ध मरीज इसमें भर्ती हुए हैं।
रेल अधिकारियों के मुताबिक अब तक 8 मरीजों को यहां से डिस्चार्ज किया जा चुका है वहीं, 51 संदिग्ध मरीज रेलवे के आइसोलेशन वार्ड के तौर पर तैयार कोचों में भर्ती हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












