DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Covid19: .UK suspends flights to 6 African countries as new Covid variant emerges

एक बार फिर से कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई लोगों की चिंता, ब्रिटेन ने छह अफ्रीकी देशों से विमान सेवा की रद्द

अफ्रीकी देशों में कोरोना वायरस के मिल रहे नए वैरिएंट ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नए वेरिएंट मिलने के बाद यूनाइटेड किंगडम ने छह देशों से उड़ानों के अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है।
इस बात की जानकारी यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने यह जानकारी दी है। 
बता दें की दक्षिण अफ्रीका में 30 से अधिक नए मामले मिले हैं, जो नए वेरिएंट के हैं। यह वैरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस से भी ज्यादा खतरनाक है।यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा, “वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार और ट्रांसमिशन के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं। इसके लिए अधिक जांच और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News